सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

 रात को पानी में भिगोकर रखें किशमिश, सुबह उठकर करें सेवन

रात में पानी में भीगी हुई किशमिश सुबह खाने से बहुत फायदे मिलते हैं।
भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे


अंगूर को सुखाकर तैयार किया गया किशमिश सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है किशमिश में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर होता है जो हमारे शरीर को पोषण देता है। किशमिश को खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन यह फायदे तब और बढ़ जाते हैं जब इसको खाली पेट खाया जाए। किशमिश को भिगोकर प्रयोग करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। तो आइए जानते हैं किशमिश खाने के फायदे जो आपको खाली पेट सेवन करने से प्राप्त होते हैं।


भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

पाचन तंत्र को रखे स्वस्थ

किशमिश के नियमित सेवन से पाचन की समस्या से राहत मिलती है। किशमिश फाइबर से भरपूर होती है भीगी किशमिश खाने से कब्ज और मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। भीगी हुई किशमिश खाने से ना केवल पाचन बेहतर रहता है बल्कि पेट भी साफ रहता है।


ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

भीगी हुई किशमिश हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन से बचाने में मदद करता है।



रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्यूनिटी) को करें मजबूत

भीगी किशमिश हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करती है। इसमें मजबूत एंटी-ऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। अतः रोज भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।


मजबूत हड्डियों के लिए कारगर

किशमिश में मौजूद बोरोन हड्डियों को मजबूत बनाता है। पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश को रोजाना भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।


खून की कमी (एनीमिया) को ठीक करने में मददगार

किशमिश में आयरन, बी-काॅम्प्लेक्स और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जो एनीमिया का इलाज कर सकती है।

नोट - इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


 QUIZ

POEM

 

SIGNIFICANT DAYS

 

PLACES TO VISIT

 

Interesting facts quiz

Good Friday quiz

Holi quiz

Munshi Premchand quiz

Mahashivratri quiz

Computer quiz

Muhavre Quiz

प्रकृति कहती है

महिला दिवस कविता

गुम होता बचपन

युवा दिवस कविता

नारी सम्मान

इक्कीस है  रहा

विश्व टीवी दिवस

विश्व जल दिवस

विश्व पाई दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विश्व हिंदी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

Chhatarpur Mandir Delhi

Museum of Goa

Qutub minar Delhi

Golden temple

Chapora fort Goa

Waste to wonder park Delhi

Dalai Lama temple Himachal

Sukhna lake Chandigarh

About Nisha

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.