सुनहरी धूप 4 पाठ - 3(शेखचिल्ली का सपना)

 1. उचित विकल्प पर सही ✓ का निशान लगाओ।

क. सेठ क्या पकड़ कर परेशान खड़ा था?

गोभी का बोरा  (  )            अंडो का टोकरा  (✓)                   तरबूज़ों का थैला (  )

ख. मुर्गियां बेचकर शेखचिल्ली क्या खरीदना चाहता था?

बकरी  (  )                       हाथी (  )                                         भैंसें  ()

ग. शेखचिल्ली धन कमाकर किस का व्यापार करना चाहता था?

हीरों का  (✓)                    कपड़ों का  (  )                            लकड़ियों का (  )

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-

मौखिक

क. परेशान हालत में खड़े सेठ ने शेखचिल्ली से क्या कहा?

उत्तर - परेशान हालत में खड़े सेठ ने शेखचिल्ली से कहा कि यदि वह अंडों के इस टोकरे को उसके घर तक पहुॅंचा देगा तो वह उसे दो अंडे देगा।

ख. शेखचिल्ली किस से नहीं घबराता था?

शेखचिल्ली मेहनत करने से नहीं घबराता था।

ग. बहुत सारा पैसा कमा कर शेखचिल्ली क्या करना चाहता था?

बहुत सारा पैसा कमाकर शेखचिल्ली शानदार महल बनवाकर शादी करना चाहता था।

घ. शेखचिल्ली क्यों रो रहा था?

शेखचिल्ली इसलिए रो रहा था क्योंकि सारे अंडे ज़मीन पर गिर जाने से उसके सारे सपने मिट्टी में मिल गए थे।

लिखित

क. शेखचिल्ली की अम्मी ने शेखचिल्ली से क्या कहा?

शेखचिल्ली की अम्मी ने उससे कहा कि अब वह बड़ा हो गया है । अतः उसे कुछ काम-धंधा करना चाहिए।

ख. सेठ की किस बात पर शेखचिल्ली ने टोकरा सिर पर रख लिया?

" दो अंडों से तो इंसान की तकदीर बदल सकती है" - सेठ की यह बात सुनकर शेखचिल्ली ने टोकरा अपने सिर पर रख लिया।

ग. शेखचिल्ली ने अंडों के बारे में क्या सोचा?

शेखचिल्ली ने अंडों के बारे में सोचा कि इन दो अंडों से उसकी तकदीर बदल जाएगी और वह भी एक अमीर व्यक्ति बन जाएगा।

घ. सेठ शेखचिल्ली से गुस्सा क्यों हो गया?

सेठ शेखचिल्ली से इसलिए गुस्सा हो गया क्योंकि उसने अंडों से भरा टोकरा ज़मीन पर गिरा दिया था जिससे सारे अंडे टूट गए थे।



 

क्विज खेलने के लिए क्लिक करें 👇

 ALSO READ

 Happy Halloween




Cartoon Quiz :देखे आप अपने कार्टून कैरेक्टर को कितना जानते हैं

हिंदी फिल्मों के हो शौकीन तो खेलिए यह क्विज

 कुतुब मीनार क्विज





निम्नलिखित कविताएँ पढ़िए 

* बेटी बचाओ                                     * करवा चौथ

* स्वतंत्रता की खोज                            

 * बेटी 

* हमारे बापू                                         *किसान

* 2 अक्टूबर : भारत के दो लाल 

* संस्कृति और परम्पराओं का देश भारत 

* ज़िंदगी 




About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.