World Pi day : विश्व पाई दिवस और इससे जुड़े कुछ तथ्य

Happy pi day

पाई (Pi) एक अपरिमेय संख्या (irrational number) है। इसे एक सिंबल π द्वारा दर्शाया जाता है।

विश्व पाई दिवस प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। साथ ही 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस भी मनाया जाता है।

पाई का उपयोग ज्यामितीय त्रिकोणमितीय ,भौतिकी, खगोल विज्ञान और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में किया जाता है ।

विश्व पाई दिवस कब मनाया जाता है?

पाई दिवस की तारीख खुद पाई द्वारा ही चुनी गई है। यह दिन पाई की मांग की आधार पर निर्धारित किया गया है। पाई का मान 3.14 होता है यानी साल के तीसरे महीने की 14 तारीख अर्थात 14 मार्च।

इसी प्रकार पाई अनुमानकता दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि अंश 22/4 पाई का एक सामान्य सन्निकटन है, जो आर्कमिडीज से 2 दशमलव स्थानों और तिथियों के लिए सटीक है।

विश्व पाई दिवस क्यों मनाया जाता है? 

सन 2009 में 14 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा द्वारा पाई दिवस के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में यूनेस्को ने पाई दिवस को अंतर्रष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित किया। पहली बार पाई दिवस 1988 में सैन फ्रांसिस्को एक्सकोरेटोरियम में भौतिक विज्ञानी लैरी शाॅ द्वारा बनाया गया था।

विश्व पाई दिवस कैसे मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष विश्व पाई दिवस दुनियाभर के गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानियों द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । कुछ पाई की स्वादिष्ट डिश और डील्स भी देखने को मिल जाती है । गूगल भी डूडल बनाकर इस खास दिन की शुभकामनाएं देता है।

पाई की खोज किसने और कब की?

पाई के मान की गणना सबसे पहले प्रसिद्ध यूनानी गणितज्ञ आर्कमिडीज ने की थी।

कुछ भारतीय विद्वानों का कहना है कि महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने पांचवीं सदी में ही पाई के मान का अनुमान लगा लिया था।

1706 ई० में पाई का निशान (π) सबसे पहले विलियम जॉन्स द्वारा सजेस्ट किया गया था।

पाई के बारे में कुछ तथ्य

* 14 मार्च को 1:59:26 a.m/p.m. पर पाई दिवस मनाया जाता है जो पाई की वैल्यू यानी 3.1415926 को दर्शाता है।

Happy Pi Day

* 14 मार्च के दिन ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ है । इनका पाई के साथ गहरा संबंध है। अल्बर्ट आइंस्टाइन ने पाई की मदद से नदी की सही लंबाई को निकालने में बहुत समय तक काम किया था।

* 14 मार्च को ही महान भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ था।

* π=22.7=3.1415926535897932384626....... यह दशमलव के बाद अनंत तक खींचा जा सकता है और यह किसी भी नियमित पैटर्न को नहीं दर्शाता है।

* पाई का सटीक मान कोई नहीं निकाल पाया है इसका बस अनुमान ही बताया जा सकता है।

* भारत के राजवीर मीणा के नाम पाई के सबसे अधिक दशमलव स्थानों को याद करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 21 मार्च 2015 को 70000 दशमलव स्थानों को आंखों पर पट्टी बांधकर रिकॉर्ड किया जिसमें उन्हें 10 घंटे का समय लगा था।

जनवरी महीने के इन महत्त्वपूर्ण दिनों को भी जानिए -

 दिनांक                      दिवस 



 क्विज खेलने के लिए क्लिक करें 👇


 ALSO READ

 Happy Halloween




Cartoon Quiz :देखे आप अपने कार्टून कैरेक्टर को कितना जानते हैं

हिंदी फिल्मों के हो शौकीन तो खेलिए यह क्विज

 कुतुब मीनार क्विज





निम्नलिखित कविताएँ पढ़िए 

* बेटी बचाओ                                     * करवा चौथ

* स्वतंत्रता की खोज                            

 * बेटी 

* हमारे बापू                                         *किसान

* 2 अक्टूबर : भारत के दो लाल 

* संस्कृति और परम्पराओं का देश भारत 

* ज़िंदगी 


About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.