Class - 4 UT - 4 Sunhari Dhoop Ch - 13 to 16

 पाठ - 13 यात्रा जो पूरी न हो सकी 

कठिन शब्द 

1.  श्रीनगर 

2.  लद्दाख 

3. डेरे तंबू 

4. साँकल 

5. सौभाग्य 

6. दृश्य 

7. ओझल 

8. खात्मा 

9. दरारें 

10. चौड़ाई  

मौखिक 

उत्तर - मटायन से अमरनाथ की गुफ़ा आठ मील दूर थी। 

उत्तर - रास्ता दिखाने के लिए नेहरू जी के साथ एक स्थानीय गड़रिया था। 

उत्तर - नेहरू जी के दल ने रस्सियों की साँकल से एक दूसरे को बाँधकर बर्फ़ीली नदियों को पार किया। 

लिखित  

हिम सरोवर तक पहुँचने में नेहरू जी को जोखिमों से भरी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जैसे रपटीली, बर्फ़ीली नदियों से गुजरना ताज़ा बर्फ़ से ढकी दरारें पार करना आदि। 

ख) हिम सरोवर का दृश्य कैसा था ?

उत्तर - हिम सरोवर का दृश्य बहुत ही सुंदर था।  चारों तरफ बर्फ़ से ढकी चोटियाँ थीं।  वे ऐसी लग रही थी, मानो देवताओं का मुकुट हो अथवा अर्धचंद्र हो। 

ग) नेहरू जी को क्या धोखा हुआ था ?

उत्तर - नेहरू जी अपनी यात्रा जिस रास्ते से कर रहे थे,  उसमें  अनेक खतरनाक दरारें थी। ताज़ा बर्फ गिरने से वे दरारें ढक गयी थी।  नेहरू जी को धोखा हुआ कि यह रास्ता समतल है, जबकि उसके  नीचे खतरनाक दरारें छिपी थी।  

घ) गुफ़ा तक जाते समय नेहरूजी के साथ क्या घटना घटी ?

गुफ़ा तक जाते समय नेहरूजी के साथ यह दुर्घटना घटी कि उन्होंने बर्फ से ढकी एक दरार पर पैर रख दिया, जिससे वे उसमें धम्म से जा गिरे, लेकिन रस्सी उनके हाथ से नहीं छूटी।  उन्होंने दरार की बाजू को पकड़ लिया और लोगो ने उन्हें ऊपर खींच लिया।  इस तरह से वे बच गए। 

पाठ- 14 पानी और रसगुल्ले 

कठिन शब्द  

1 मध्यमवर्गीय 

2 रसगुल्ले

3 प्रतीक्षा

4 राष्ट्रीय

5 प्रतिदिन

6 गैलन

7 आर्थिक स्थिति

8 उत्पादन

9 गोबर

10 हीटर

प्रश्न उत्तर 

मौखिक

क. भैया के रसगुल्ले लाने पर मुन्नू क्या गा रहा था?

उत्तर- भैया के रसगुल्ले लाने पर मुन्नू  गाना गा रहा था - ' बड़े भले हैं मेरे भैया, बल्ले बल्ले, मुझे खिलाते हैं रसगुल्ले, बल्ले बल्ले' 

ख. यदि एक नल प्रतिदिन एक घंटा खुला रहे , तो वर्ष भर में  पंद्रह हजार  गैलन पानी बह जाएगा। 

ग. भैया ताज़े - ताज़े और ठंडे -ठंडे रसगुल्ले लाए थे।  

घ. बिजली की हानि इसलिए अधिक अखरती है क्योंकि हमारे देश में बिजली की कमी है।  

लिखित 

क. भैया ने पानी बरबाद करने को राष्ट्रीय अपराध क्यों कहा ?

उत्तर - भैया ने पानी बरबाद करने को राष्ट्रीय अपराध इसलिए कहा, क्योंकि पानी हमारा राष्ट्रीय धन है।  इसके कम और अधिक होने से देश की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।  

ख पानी यमुना से घर तक कैसे पहुँचाया जाता है ?

बिजली की मशीनों द्वारा यमुना से पानी नलों में चढ़ाकर घरों तक पहुँचाया जाता है।  

ग दस यूनिट बिजली से क्या-क्या काम हो सकता है ?

उत्तर - दस यूनिट बिजली से छह सौ प्याले चाय का पानी गरम हो सकता है या फिर चार सौ अस्सी कपड़ों पर इस्तरी हो सकती है। 

घ बिजली नष्ट करके हम देश के उत्पादन को कैसे रोकते हैं 

उत्तर - जो बिजली हमने नष्ट कर दी उसकी  जगह धोबी ने कोयले का प्रयोग किया।  यदि यह कोयला बचता, तो किसान गोबर का प्रयोग न करता और उसे खेतों में डालकर अधिक अन्न उपजता।  इस तरह हम बिजली नष्ट करके देश का उत्पादन रोकते हैं।  

ड जल ही जीवन है' इस विषय पर दो पंक्तियाँ लिखो। 

उत्तर - जल ही जीवन है' अर्थात जल के बिना जिन्दा नहीं रह सकते।  पीने के अतिरिक्त खाना बनाना, नहाना-धोना आदि कार्य  जल के बिना नहीं हो सकते। 

पाठ- 15

कठिन शब्द

1. न्यायप्रिय

2. बदमाश

3. राग द्वेष

4. प्रकृति

5. मधुमक्खियाँ

6. धैर्यपूर्वक

7.  कसौटी

8. नजरअंदाज

9. तसल्ली

10. श्रद्धा


लिखित  














About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.