Class 5 UT 4 Sunhari Dhoop Ch - 13 to 16

Class 5 UT 4 Sunhari Dhoop Ch - 13 to 16 

पाठ 13 पैसों का पेड़

कठिन शब्द

1. दृश्य

2. क्यारी

3. चाँदनी 

4. मुस्कराते

5. सुर्ख 

6. पत्थर

7. बर्ताव

8. झुँझलाता

9. पंसारी

10. अंकुर 

11. गुल्लक 

12. सिक्के

प्रश्न उत्तर 

मौखिक 

उत्तर- चुनमुन की माली  काका से दोस्ती हो गई है।

उत्तर- मम्मी ने चुनमुन को नाश्ता करने के लिए आवाज लगाई।

लिखित 

कुछ शब्दों में 

क) चुनमुन ने माली काका से क्या कहा ?

चुनमुन ने माली काका से अपनी क्यारी में फलों एवं फूलों के नए पौधे लगाने एवं उनमें खाद और पानी डालने को कहा।  

ख) मम्मी ने चुनमुन को आवाज क्यों लगाई?

उत्तर- मम्मी ने चुनमुन को नाश्ता करने के लिए आवाज लगाई।

ग) चुनमुन को क्या अच्छा लगता था? 

उत्तर- चुनमुन को बात-बात में मालिका काका को पुकारना अच्छा लगता था।

घ) रितिका दीदी ने चुनमुन को क्या बताया?

उत्तर-  रितिका दीदी ने चुनमुन को बताया कि बीज को पौधा बनने में कोई डेढ़ दो महीने का समय लगता है। 

ङ) चुनमुन के दोस्तों ने क्या कहकर उसे बधाई दी?

उत्तर- चुनमुन के दोस्तों ने "हैप्पी बर्थडे टू यू" कह कर उसे बधाई दी।

ज़्यादा शब्दों में 

क ) चुनमुन फूलों से क्या बातें करता था ?

उत्तर - चुनमुन पौधों  की प्रशंसा करता।  वह उनसे उनका हाल पूछता, उनको जल्दी-जल्दी बड़े होने के लिए कहता।  वह उन्हें हँसने और खिल-खिलाने  को कहता।  वह  उन्हें बहुत प्यार करता था। 

ख) चुनमुन ने मम्मी को क्या सुझाव दिया ?

उत्तर - चुनमुन ने मम्मी को पैसों का पेड़ लगाने का सुझाव दिया।  उसे लगता कि तब घर में कोई कमी ना रहेगी। जब भी जरूरत होगी, तो उस पेड़ से पैसे तोड़ लेंगे और जो चाहिए वह ले सकेंगे।  

ग) चुनमुन ने सिक्के क्यारी में बोते हुए क्या सोचा?

उत्तर- चुनमुन ने क्यारी में सिक्के बोते समय सोचा कि सब पैसा-पैसा चिल्लाते रहते हैं, पर किसी को इतनी अक्ल नहीं कि पैसों का एक पेड़ ही लगा ले। उसे लगा कि पैसे बो कर वह उचित कर रहा है। मम्मी-पापा को पैसों की कोई परेशानी होगी, तो मैं पेड़ से तोड़कर उन्हें दे दूँगा।

घ) मम्मी पापा ने चुनमुन के जन्मदिन पर  ढेर सारे उपहार लाए उन्होंने उसे सौ रुपए गुल्लक में डालने के लिए दिए।  उन्होंने उसके दोस्तों को बुला कर पार्टी भी रखी। 

ड़) पापा ने चुनमुन को समझाया कि पैसों का पेड़ होता तो है, पर वह दिखाई नहीं देता, क्योंकि उसका बीज तो मेहनत है। उन्होंने उसे कहा कि वह खूब मन लगाकर पढाई-लिखाई करे, तो वह जीवन में अवश्य तरक्की करेगा।  जब वह बड़ा आदमी बनेगा, तो उसके  चारों ओर पैसे ही पैसे होंगे।  

पाठ- 14 खेल-दिवस

कठिन शब्द

1 वार्षिक

2 उत्साहित

3 प्रतियोगिता

4 प्रतिदिन 

5 कंप्यूटर 

6 आयोजन 

7 परास्त 

8 पॉपकॉर्न 

9 स्वास्थ्य 

10 इलेक्ट्रॉनिक  

मौखिक 

क अभिषेक के मौसा जी ने उपहार में उसे क्या दिया? 

उत्तर- अभिषेक के मौसा जी ने उपहार में उसे आईफोन दिया।

ख सार्थक किस पर खेल खेलता था?

उत्तर- सार्थक कंप्यूटर पर खेल खेलता था।

ग अभिषेक के रोने का क्या कारण थ?

उत्तर- अभिषेक के रोने का कारण था कि वह इस वर्ष विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किसी भी खेल में नहीं चुना गया।

घ सभी बच्चे उदास क्यों थे?

उत्तर-  किसी भी खेल प्रतियोगिता में न चुने जाने पर सभी बच्चे उदास थे। 

लिखित

कुछ शब्दों में 

क सार्थक ने अभिषेक से क्या कहा? 

उत्तर- सार्थक ने अभिषेक से कहा कि तुम्हें तो पिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था और तुम तो इस बार भी जीतोगे।

ख अभिषेक के डर का क्या कारण था?

उत्तर- अभिषेक के डर का कारण यह था कि वह अब खेल के मैदान में खेलने का अभ्यास नहीं कर रहा था।

ग अभिषेक को रोते देखकर अध्यापिका जी ने क्या किया?

उत्तर- अभिषेक को रोते देखकर अध्यापिका जी ने उसके रोने और हारने का कारण पूछा तथा उसे मैदान में खेले जाने वाले खेलों का महत्त्व समझाया। 

घ स्वास्थ्य और प्रेरणा प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है?

उत्तर- स्वास्थ्य और प्रेरणा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन खेलना आवश्यक है।  इससे हमें अच्छा स्वास्थ्य, खेल भावना, परस्पर सहयोग, सहनशीलता, उत्साह और प्रतिस्पर्धा संबंधी सीख मिलती है।

ङ खेल का नाम सुनते ही हमारी आँखों के सामने कौन सी तस्वीर उभरती है?

उत्तर- खेल का नाम सुनते ही हमारी आँखों के सामने मैदान में पसीना बहाते और जी जान लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते खिलाड़ियों की तस्वीर उभरती है।

ज़्यादा शब्दों में  

क अध्यापिका सुमन ने चुनाव के लिए किन किन खेलों को शामिल किया?

उत्तर  - अध्यापिका सुमन ने चुनाव के लिए दो सौ मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्सी कूद, बाधा दौड़ और गोला फेंक आदि खेलों को शामिल किया।

ख आजकल के बच्चे खेलों के लिए किन-किन उपकरणों का प्रयोग करते हैं?

उत्तर- आजकल के बच्चे खेलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग करते हैं। जैसे -वीडियो गेम, प्लेस्टेशन, कंप्यूटर और मोबाइल आदि।

ग मैदान में खेलों के माध्यम से हम क्या क्या सीखते हैं?

उत्तर- मैदान में खेलों के माध्यम से हम खेल भावना, पारस्परिक सहयोग, सहनशीलता, उत्साह तथा प्रतिस्पर्धा को सीखते हैं।

घ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर खेलने से क्या हानियाँ हैं?

उत्तर- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर खेलने से सिरदर्द, तनाव, सुस्ती, अकेलापन, मोटापा तथा कम उम्र में आँखों पर चश्मा लग जाना आदि हानियाँ है। कुल मिलाकर इससे हमारा स्वास्थ्य पूर्णतया दुष्प्रभावित होता है।

ङ बच्चों ने अध्यापिका से क्या कहा?

उत्तर- बच्चों ने अध्यापिका से कहा कि अब हम टी॰वी॰, मोबाइल और प्लेस्टेशन पर ना खेल कर मैदान में ही पसीना बहाएँगे और स्वास्थ्य एवं खुशियाँ पाएंगे। अगले साल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अवश्य ही प्रथम आएँगे।

पाठ- 15 दस आमों की कीमत

कठिन शब्द

1. आँगन 

2. भविष्य 

3. छुट्टियाँ 

4. बेवकूफ

5. झुँझलाहट

6. घोषणा

7. हॉर्न 

8. रैकेट

9. क्लब

10. स्लेट  

मौखिक 

क स्वामी को पिताजी ने क्या आज्ञा दी?

उत्तर  - स्वामी को पिताजी ने आज्ञा दी कि वह बाहर ना जाए, बैठ कर पढ़ें।

ख स्वामी ने पिताजी से आमों के बारे में क्या पूछा?

उत्तर  स्वामी ने पिताजी से आमों के बारे में पूछा कि आप कच्चे थे या पके हुए।

ग पिताजी ने क्या कहकर हार मान ली?

उत्तर  - पिताजी ने यह कहकर हार मान ली कि एक आम की कीमत होगी 15 बटा 10 इसके बाद उन्होंने स्वामी को इसे हल करने को कहा।

घ स्वामीनाथन को कहाँ धकेला जा रहा था?

उत्तर- स्वामीनाथन को गणित के भयानक क्षेत्रों में धकेला जा रहा था।

ङ स्वामीनाथन के पिता शाम को पाँ बजे कहाँ जा रहे थे?

उत्तर स्वामीनाथन के पिता शाम को 5:00 बजे क्लब जा रहे थे। 

लिखित  

कुछ शब्दों में

क पिताजी आँगन में क्या पहन कर खड़े थे?

उत्तर- पिताजी आंगन में धोती बनियान पहनकर खड़े थे।

ख किसकी बात सुनकर स्वामी के मुँह में पानी आ गया?

उत्तर- आमों की बात सुनकर स्वामी के मुंह में पानी आ गया।

ग स्वामीनाथन के पिताजी आगबबूला क्यों हो गए?

उत्तर स्वामीनाथन द्वारा 4 आमों के दम ना बताने पर पिताजी आग बबूला हो गए। 

घ स्वामी ने क्या उत्तर बताया?

उत्तर स्वामी ने उत्तर बताया कि कृष्ण को छह आने देने होंगे। 

ङ पिताजी किसे अपने साथ क्लब ले गए?

उत्तर स्वामीनाथन को अपने साथ क्लब ले गए।

ज़्यादा शब्दों में

क पढ़ने के लिए कहने पर स्वामी ने मन ही मन क्या सोचा? 

उत्तर पढ़ने के लिए कहने पर स्वामी ने मन ही मन सोचा कि यदि छुट्टियों में भी पढ़ाई करना ज़रूरी है तो फिर छुट्टियाँ दी ही क्यों जाती हैं। 

ख पिताजी ने स्वामी से क्या सवाल पूछा?

उत्तर पिताजी ने स्वामी से गणित का सवाल पूछा कि राम के पास दस आम हैं, जिनसे वह पंद्रह आने कमाना चाहता है।  कृष्ण को सिर्फ चार आम चाहिए, तो कृष्ण को कितने पैसे देने पड़ेंगे। 

ग स्वामीनाथन क्या फैसला नहीं कर पा रहा था?

उत्तर स्वामीनाथन फैसला नहीं कर पा रहा था कि सवाल जमा का है, घटा का है, गुणा का है या भाग का है।  इसका कारण यह था कि उसका मन यानि ध्यान पढ़ाई में नहीं था। 

घ स्वामीनाथन को किस बात पर झुंझलाहट हो रही थी?

उत्तर राम और कृष्ण के बीच कुछ आमों और कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर लंबी चिकचिक पर स्वामीनाथन को झुंझलाहट हो रही थी।

पाठ 16 

कठिन शब्द  
१.  विद्यालय 
२. अंधेरे 
३. घर-आँगन
४. शिक्षा
५. उम्मीद 
६. आज़ादी 
७. मातृभूमि
८. चिरागों
९. कर्ज़
१०. उद्यम 

मौखिक 

क बच्चों की चाह और संकल्प क्या है?

उत्तर बच्चों की चाह और संकल्प अपने जीवन में शिक्षा पाकर कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की है। 

ख गरीबों को गले लगाने से क्या होगा?

उत्तर गरीबों को गले लगाने से वे निराश्रित अनुभव नहीं करेंगे तथा उनके अंदर भी आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ जाएगी। 

ग बच्चे मातृभूमि की सेवा में क्या चढ़ाना चाहते हैं?

उत्तर बच्चे मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व चढ़ाना चाहते हैं। 

घ बच्चे किसका मान बढ़ाना चाहते हैं?

उत्तर बच्चे स्वयं को वीर पुरुषों के बच्चे मानते हैं और उन्हीं वीर पुरुषों का मान बढ़ाना चाहते हैं। 

लिखित  

कुछ शब्दों में

क बच्चे विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करके क्या करना चाहते हैं?

उत्तर बच्चे विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहते हैं तथा कुछ कर दिखाना चाहते हैं।

ख बच्चे घर आंगन में क्या जलाएंगे?

उत्तर बच्चे घर आंगन में उद्यम का दीप जलाएँगे ।

ग आजादी के परवाने किन्हें कहा गया है?

उत्तर 'आजादी के परवाने' बच्चों को कहा गया है जो अपनी मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व चढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

ज्यादा शब्दों में  

क बच्चे किन्हें गले लगाना चाहते हैं और क्यों?

उत्तर जो लोग गरीब और बेसहारा हैं, बच्चे उन लोगों को गले लगाना चाहते हैं। ताकि वह इन लोगों के जीवन में भी सुख बरसा सकें तथा खुशियाँ ला सकें। वह ऐसे लोगों को यह अनुभव करवाना चाहते हैं कि देश की भावीपीढ़ी उनके साथ है।

ख उद्यम का दीप से क्या तात्पर्य है?

उत्तर 'उद्यम का दीप' का अर्थ है - परिश्रम का प्रकाश। जो लोग अज्ञानता के अंधेरे में संपूर्ण रूप से व्यवस्थित जीवन नहीं जी रहे हैं उनके जीवन में परिश्रम रूपी दीप से खुशियों का प्रकाश बिखेरा जा सकता है।

ग थके हारे लोगों के लिए बच्चे क्या करना चाहते हैं?

उत्तर थके हारे लोगों को बच्चे नई उम्मीद देना चाहते हैं ताकि वे जीवन में हार कर ना बैठ जाएँ। वे उनके निरुत्साहित जीवन में नवजीवन का संचार करना चाहते हैं।

घ हम देश की प्रगति में कैसे योगदान दे सकते हैं?

उत्तर हम देश की प्रगति में देश के सभी लोगों को शिक्षित करके उन्हें ऊपर उठाने में सहयोग करके तथा उनकी निराशा को आशा में परिवर्तित कर अपना योगदान कर सकते हैं।














About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.