Class - 3 UT - 4 Sunhari Dhoop Ch - 13 to 16

Class - 3 UT - 4 Sunhari Dhoop Ch - 13 to 16

 पाठ - 13 यूलिसिस और पॉलीफीमिस 

कठिन शब्द 

1. बहादुर 

2.  समुद्री 

3.  बकरियाँ 

4.  यूलिसिस 

5. योजना 

6. शरबत 

7. स्वतंत्र 

8. गुफा 

9.  लकड़ी 

10.  मारूँगा  

मौखिक प्रश्न 

1 यूलिसिस और उसके साथी घूमते-घूमते कहाँ पहुँचे ?

उत्तर - यूलिसिस और उसके साथी घूमते-घूमते भटककर किसी अन्य देश में  पहुँच गए। 

ख ) पॉलीफीमिस ने चतुराई दिखाते हुए क्या कहा ?

उत्तर - पॉलीफीमिस ने चतुराई दिखाते हुए यूलिसिस से कहा "तुमने मुझे मारा है, लेकिन मैं तुम्हें कुछ नहीं कहूँगा।  तुम मेरे पास आकर बैठो। "

लिखित  

क ) विशालकाय राक्षस दिखने में कैसे थे ?

उत्तर - विशालकाय राक्षस दिखने में बड़े भयानक थे।  उनके माथे के ठीक बीच में एक आँख थी।  उन्हें साइक्लॉप्स कहते थे। 

ख ) पॉलीफीमिस साथियों का क्या करता था ?

उत्तर - पॉलीफीमिस हर रात दो सैनिकों को मारकर खा जाता था। 

ग ) यूलिसिस  ने पॉलीफीमिस के सोने के बाद क्या किया ?

उत्तर - यूलिसिस  ने पॉलीफीमिस के सोने के बाद एक लकड़ी लेकर उसकी आँख में घुसा दी जिससे उसकी आँख फूट गई।  

घ )  यूनानी सैनिक पॉलीफीमिस की गुफा से कैसे बाहर निकले ?

उत्तर - सभी यूनानी सैनिकों  ने अपने आपको भेड़ों के पेट से बाँध रखा था।  अगली सुबह जब पॉलीफीमिस ने भेड़ों को चरने भेजा , तो भेड़ों के साथ साथ  यूनानी सैनिक भी गुफा से बाहर निकल गए।  

पाठ- 14 छोटा रोबोट - हमारा दोस्त

कठिन शब्द

1 बच्चा

2 रोबोट

3 गिलास

4 पराठा

5  सैंडविच

6 सुइयाँ

7 चटाई

8 खिड़की

9 प्रतीक्षा

10 झाँककर  

मौखिक 

क ) नेहा की नजर किस पर पड़ी ?

उत्तर - नेहा की नजर एक छोटे रोबोट पर पड़ी। 

ख )  मयंक और नेहा रोबोट को कहां ले गए थे ?

उत्तर - मयंक और नेहा रोबोट को माँ के पास  ले गए थे। 

ग ) बच्चों ने रोबोट को कहां सुलाया?

उत्तर - बच्चों ने रोबोट को अपने पढ़ने के कमरे में चटाई बिछाकर सुलाया। 

लिखित 

क ) पेड़ के नीचे क्या था?

उत्तर - पेड़ के नीचे छोटा रोबोट सो रहा था। 

ख ) नेहा और मयंक ने रोबोट को खाने पीने के लिए क्या दिया ?

उत्तर - नेहा ने उसे एक गिलास मीठा दूध पीने को तथा मयंक ने उसे आलू का पराठा और सैंडविच खाने को दिया। 

ग ) छोटे रोबोट को बड़ा रोबोट रात को अपने साथ क्यों नहीं ले जा सका ?

 उत्तर - छोटे रोबोट को बड़ा रोबोट रात को अपने साथ नहीं ले जा सका क्योंकि छोटा रोबोट कमरे के अंदर था और कमरे की खिड़की बंद थी।  


पाठ - 15 यह दिवाली याद रहेगी

कठिन शब्द 

1 सूची                                          11 बस्ती 

2 दिवाली                                      12 संस्कृति 

3 मिठाइयाँ                                    13 जेबखर्च 

4 स्पष्ट                                           14 तालियाँ 

5 जलेबियाँ                                     15 पर्यावरण 

6 अध्यापिका 

7 मित्र-मंडली 

8 धुआँ 

9 अयोध्या 

10 प्रधानमंत्री  

मौखिक 

क बच्चे इस बार दिवाली कैसे मनाना चाहते थे ?

उत्तर -  बच्चे इस बार दिवाली कुछ अलग तरीके से मनाना चाहते थे, जो हमेशा याद रहे। 

ख वर्तिका ने बाजार से मिठाइयाँ लाने के लिए मना क्यों किया ?

उत्तर -  वर्तिका ने बाजार से मिठाइयाँ लाने के लिए मना किया क्योंकि बाजार की मिठाइयों में बहुत मिलावट रहती है। 

ग दिवाली कब मनाई जाती है ?

उत्तर - दिवाली कार्तिक मास की अमावस को मनाई जाती है।  

लिखित  

क सिक्खों के लिए दिवाली का दिन विशेष क्यों होता है ?

उत्तर - सिक्खों के लिए दिवाली का दिन विशेष होता है क्योंकि इस दिन स्वर्ण मंदिर की नींव राखी गई थी। 

ख पुलकित और वर्तिका किसे और क्या देना चाहते थे ?

उत्तर -  पुलकित और वर्तिका कुछ नए कपडे, किताबें व खिलौने पड़ोस की बस्ती के निर्धन बच्चों को  देना चाहते थे। 

ग पुलकित की अध्यापिका ने उसे क्या समझाया था ? 

उत्तर पुलकित की अध्यापिका ने उसे समझाया कि हमें अपने पर्यावरण को साफ़ रखना चाहिए।  









About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.