Class 4 UT 2 Sunhari Dhoop Ch - 5 to 8

पाठ - 5 अर्जुन सिंह

1. सही विकल्प पर ✓ का निशान लगाओ


क. बहन ने भाई को चुपके से क्या खिलाया?

चने और केले                                    गुड़ और चने ✓                       गुड़ और रोटी


ख. सिपाही कैसे थे?

दयालु                                                 निर्दयी ✓                                  प्रजापालक


ग. बालक का नाम क्या था?

दीप सिंह                                             कमल सिंह                                 अर्जुन सिंह ✓  


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो


मौखिक


क. अर्जुन सिंह के घर में कौन-कौन थे ? 

उत्तर - अर्जुन सिंह के घर में माता-पिता और एक छोटी बहन थी। 

ख. छोटी बहन से भाई का कौन सा दुख नहीं सहा गया? 

उत्तर - भाई का गुड़ और चने के लिए ललचाना छोटी बहन से सहा नहीं गया।

ग. झंडा किसने बनाया ?

उत्तर - भाई और बहन दोनों ने मिलकर झंडा बनाया।

घ. सिपाही क्या देखकर हैरान थे? 

उत्तर - सिपाही अर्जुन सिंह की हिम्मत देखकर हैरान थे।

ङ. मूच्छित होते हुए भाई ने बहन को क्या दिया ?

उत्तर - मूर्च्छित होते हुए भाई ने बहन को झंडा दिया।  

लिखित

क. वाइसराय का हुक्म क्या था?

उत्तर -वाइसराय का हुक्म था कि कौमी झंडे का जुलूस नहीं निकलने दिया जाए। 


ख. बहन-भाई ने झंडा कैसे बनाया?

उत्तर - भाई केसरिया और हरा रंग ले आया तथा बहन ने अपनी चुन्नी से झंडा बनाया। भाई ने खेलने के डंडे में उसे बाँध लिया। इस प्रकार बहन-भाई ने मिलकर झंडा बनाया।


ग. बहन ने भाई को कैसे विदा किया?

उत्तर - बहन ने भाई को रोली, चंदन एवं चावल का तिलक लगाकर उसकी आरती उतारी और एक राजकुमार की तरह अपने भाई को विदा किया।


घ. सिपाहियों ने अर्जुन के साथ कैसा व्यवहार किया?

उत्तर - सिपाहियों ने अर्जुन सिंह को पहले डराया-धमकाया। इस पर भी वह आगे बढ़ता रहा, तब उन्होंने 

बालक पर डंडे बरसाने शुरु कर दिए, जिससे वह आहत होकर गिर पड़ा।

ङ. आज़ादी का क्या महत्व है?

उत्तर - आज़ादी का महत्त्व यह है कि अपने देश के नियमानुसार हम कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। कोई बाह्य शक्ति हमारी स्वतंत्रता को हमसे छीन नहीं सकती है।

गतिविधि

1 किन्हीं पाँच स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र चिपकाकर उनके नाम लिखिए ।

2. तिरंगे झंडे का चित्र बनाकर उसमें रंग भरें और उन रंगों के नाम भी लिखें ।

 QUIZ

POEM

 

SIGNIFICANT DAYS

 

PLACES TO VISIT

 

Interesting facts quiz

Good Friday quiz

Holi quiz

Munshi Premchand quiz

Mahashivratri quiz

Computer quiz

Muhavre Quiz

प्रकृति कहती है

महिला दिवस कविता

गुम होता बचपन

युवा दिवस कविता

नारी सम्मान

इक्कीस है  रहा

विश्व टीवी दिवस

विश्व जल दिवस

विश्व पाई दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विश्व हिंदी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

Chhatarpur Mandir Delhi

Museum of Goa

Qutub minar Delhi

Golden temple

Chapora fort Goa

Waste to wonder park Delhi

Dalai Lama temple Himachal

Sukhna lake Chandigarh



पाठ - 6 पोंगल

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

मौखिक -

क. पोंगल किस प्रांत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है?

उत्तर पोंगल तमिलनाडु प्रांत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

ख. पोंगल त्योहार क्यों मनाया जाता है?

उत्तर पोंगल का त्योहार धान की फसल को घर लाने की खुशी प्रकट करने हेतु बनाया जाता है।

ग. भोगी पोंगल पर पुरानी वस्तुओं को जलाना क्या दर्शाता है?

उत्तर - भोगी पोंगल पर पुरानी वस्तुओं को जलाना बुराइयों के अंत एवं ईश्वर के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाता है।

लिखित

क. चारों दिन के पोंगल का नाम बताइए।

चारों दिन के पोंगल के नाम निम्न हैं-

1. भोगी पोंगल 2. सूर्य पोंगल 3. मट्टू पोंगल 4. कन्या पोंगल

ख. तमिल में ढोल को क्या कहते हैं? इसका क्या महत्व है?

उत्तर - तमिल में ढोल को 'बोगी कोट्टू' कहते हैं। भैंस के सींग से बना 'बोगी' ऋतुओं के राजा इंद्र को समर्पित होता है और इंद्र नई ऋतुओं के आगमन की घोषणा करते हैं।


पाठ - 7  बात ऐसे  बनी 

कठिन शब्द 

1. विद्यालय 

2. सूचनापट्ट 

3. चित्रकारी 

4. प्रधानाचार्या 

5. ब्रश 

6. परियाँ 

7. दीवार 

8. डिब्बा 

9. पैकेट 

10. पछतावा  

11. व्यवहार 

12. भविष्य 

13. गलतियाँ 

14. कुशलता 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

मौखिक -

क. सूचना पढ़कर किससे मिलना था?

उत्तर - सूचना पढ़कर प्रधानाचार्या जी से मिलना था।

ख. प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित को उपहार में क्या दिया?

उत्तर - प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित को स्केच पेन का एक-एक पैकेट उपहार में दिया।

ग.  प्रधानाचार्या का चेहरा क्यों तमतमा उठा?

उत्तर - बगीचे की दीवार पर रंगों के धब्बे देखकर प्रधानाचार्या का चेहरा तमतमा उठा।

लिखित

क. सूचना में क्या लिखा था?

उत्तर - सूचना में लिखा था- "सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के बगीचे की दीवार पर चित्रकारी करनी है। जो छात्र यह काम करना चाहें,  वे प्रधानाचार्या जी से मिलें।"

ख. प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित को काम क्यों दिया?

उत्तर - सचिन और मुदित की ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रधानाचार्या जी ने यह काम उन्हें ही दिया।

ग.  मुदित और सचिन किस बात पर झगड़ रहे थे?

उत्तर - मुदित और सचिन दीवार पर शेर या परियों में से किनके चित्र बनाए जाऍं, इस बात पर झगड़ रहे थे।

घ. प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित को क्या समझाया?

उत्तर - प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित को समझाया कि हमें किसी काम को करने से पहले यह विचार कर लेना चाहिए कि हम उस काम को कैसे करना चाहते हैं? किसी काम को कुशलता से करने के लिए हमें उसका अभ्यास कर लेना चाहिए।

ङ.  प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदित की तारीफ क्यों की?

उत्तर - प्रधानाचार्या ने सचिन और मुदितत का हौसला बढ़ाने हेतु उन दोनों की तारीफ़ की।

हिंदी गतिविधि

अपनी मनपसंद का चित्र बनाकर रंग भरिए और उसके विषय में पॉंच वाक्य लिखिए।








About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.