Class 5 UT 2 Sunhari Dhoop Ch - 5 to 8

पाठ - 5 माउंट आबू  

1. सही उत्तर पर लगाओ

क. झील का नाम नक्की क्यों पड़ा ?

यहाँ जल का अविरल स्रोत था।

देवताओं ने इसे अपने नाखूनों से खोदा था। 

यह नाग के दर्शन से बनी थी।

यहाँ देवदूतों का निवास स्थान था।


ख. दिलवाड़ा मंदिर में किनकी प्रतिमाएँ हैं?

शिवजी की

जैन तीर्थकरों की 

देशभक्तों की

भारतमाता की


ग. अचलगढ़ के किले का पुनर्निर्माण किसने करवाया था?

मुगलों ने

परमार राजाओं ने

स्थानीय निवासियों ने 

राणा कुंभा ने  


2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो

 मौखिक प्रश्न


क. किस मौसम में यहाँ सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ता है?

उत्तर - गर्मियों के मौसम में यहाँ सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

ख. दिलकड़ा मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर - दिलवाड़ा मंदिर नक्की झील से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ग. अचलगढ़ के किले में भगवान शिव का मंदिर किस नाम से है?

उत्तर - अचलगढ़ के किले में भगवान शिव का मंदिर 'अचलेश्वर महादेव' के नाम से प्रसिद्ध है। 

घ. 'टोड रॉक' किसके आकार की है?

उत्तर - 'टोड रॉक' मेढक के आकार की है।  

इ. 'मन रॉक' को देखकर क्या लगता है?
उत्तर - 'नन रॉक' को देखकर लगता है कि जैसे कोई स्त्री घूंघट निकालकर बैठी है।

लिखित

क. माउंट आबू में वे कौन-सी विशेषताएँ हैं, जो प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं? 
उत्तर - माउंट आबू में वे सभी विशेषताएँ मौजूद हैं, जो प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। जैसे-झील का किनारा. ऊँचे घने वृक्ष, ऊँचे-नीचे, टेढ़-मेढ़े रास्ते डूबते सूरज का मनोरम दृश्य आदि।

ख. माउंट आबू कहाँ स्थित है?
 उत्तर - माउंट आबू सिरोही जिले में गुजरात की सीमा से सटी अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिण-पश्चिम स्थित है।

ग. नक्की झील के बारे में बताओ।
उत्तर - नक्की झील राजस्थान की ऐसी झील है, जो सर्दियों में अक्सर जम जाया करती है। इसके बारे में कहा जाता है कि देवताओं ने अपने नाखूनों से इस झील को खोदा था इसलिए इसका नाम 'नक्की झील' पड़ा।

घ. दिलवाड़ा मंदिर का निर्माण कितने वर्षों में कितने कारीगरों ने किया था?
उत्तर - दिलवाड़ा मंदिर का निर्माण चौदह वर्षों में पंद्रह सौ कारीगरों ने किया था।

ङ. अचलगढ़ के किले का निर्माण व पुनः निर्माण किसने किया था?
उत्तर - अचलगढ़ के किले का निर्माण परमार राजाओं के द्वारा किया गया था। बाद में इसका पुनः निर्माण राणा कुंभा ने किया।

च 'मनसेट प्वाइंट को क्या विशेषता है?
उत्तर - 'सनसेट प्वाइंट' की यह विशेषता है कि यहाँ पर डूबते सूरज के अप्रतिम सौंदर्य व बदलते रंगों की अभूतपूर्व छटा देखने को मिलती है। 

छ. 'गुरु शिखर कहाँ स्थित है तथा वहाँ पहुँचकर कैसा लगता है?
उत्तर - माउंट आबू से पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर अरावली पर्वत माला की सबसे ऊंची चोटी 'गुरु शिखर' स्थित है। यहाँ पहुँचकर ऐसा लगता है, मानो बादलों के बीच पहुँच गए हैं। यहाँ से नीचे देखने पर एक बड़ा ही अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।

पाठ -6
हेलेन केलर

कठिन शब्द
1. परिस्थिति
2. आत्मविश्वास
3. साप्ताहिक
4. प्रतिक्रिया
5. संरक्षिका
6. प्रशिक्षित
7. स्नातक
8. विकलांग
9. अद्भुत
10. विश्वास

1. सही उत्तर पर लगाओ

(क) हेलेन केलर के  माता-पिता का नाम क्या था?

उत्तर - हेलेन केलर की माता का नाम कैथरीन एडम्स केलर और पिता का नाम कैप्टन आर्थर था। 

(ख) हेलेन के पिता एक साप्ताहिक अखबार में संपादक के पद पर काम करते थे।

(ग) हेलेन केलर का जन्म 27 जून, 1880 में हुआ। 

(घ) जन्म के समय हेलेन केलर एक स्वस्थ बच्ची थी।

(ङ) बुखार ने बच्ची को दृष्टिहीन एवं बधिर बना दिया था।


लिखित  

(क) शारीरिक अपंगता को दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत इरादे एवं आत्मविश्वास से परास्त किया जा सकता है।

(ख) हेलेन केलर ने चाय पार्टी में लोगों को विकलांग मनुष्यों की मदद करने के बारे में समझाया, जिसके कारण बहुत बड़ी धनराशि एकत्र हो गई। 

(ग) बुखार ने हेलेन को दृष्टिहीन और बधिर बना दिया था। माता-पिता से बेटी की हालत देखी नहीं जा रही थी। हेलेन के बचपन के ये दिन सबसे कठिन दिन थे। 

(घ) एनी सुलिवन ने हेलेन को बड़े ही धैर्य, प्रेम एवं लगन से प्रशिक्षित किया। उन्होंने हेलेन की जिंदगी में उमंग व उत्साह का संचार किया।  

(ङ) “विश्वास ही वह शक्ति है, जिसकी बदौलत ध्वस्त हुआ संसार भी सुख की रोशनी में आबाद हो सकता है।" हेलेन के उपरोक्त शब्दों से पता चलता है कि वे हार न मानने वाली महिला थीं। 

(च) दृढ़ निश्चयी व स्वावलंबी होना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे हम विषम परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं तथा दूसरों के लिए उदाहरण बन सकते हैं।

(छ) जो लोग विषम परिस्थितियों में भी अपना संबल बनाए रखते हैं और असंभव को संभव करके दिखाते हैं, वे ही अन्य लोगों के लिए आदर्श बन जाते हैं।

हिंदी गतिविधि 

नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले दो स्लोगन लिखिए।

पाठ - 7 नन्ही कलम से

कठिन शब्द

1. अध्यापिका

2. काॅपियॉं

3. विद्यालय

4. फ़िल्म

5. गृहकार्य

6. छुट्टी

7. बिस्तर

8. क्षमायाचना

9. मस्ती

10. कार्ड

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-

मौखिक-

क. वर्तिका की कॉपी कहॉं थी?

उत्तर - वर्तिका की कॉपी घर पर थी।

ख. वर्तिका ने छह बजे उठकर क्या किया?

उत्तर - वर्तिका छह बजे उठकर अपनी प्यारी सहेली रीमा के साथ खेलने चली गई।

ग. वर्तिका ने पेट दर्द का नाटक क्यों किया?

उत्तर - वर्तिका ने पेट दर्द का नाटक इसलिए किया ताकि उसे विद्यालय न जाना पड़े और डॉंट न पड़े।

घ. वर्तिका ने अपने माता-पिता से क्या वादा किया?

उत्तर - वर्तिका ने अपने माता-पिता से वादा किया कि वह अब कभी झूठ नहीं बोलेगी।

ङ.यह इतवार हर इतवार से अलग कैसे था?

उत्तर - यह इतवार हर इतवार से अलग इसलिए था क्योंकि उसकी सहेली रीमा उसके घर खेलने के लिए नहीं आई थी।

लिखित

क. वर्तिका कॉपी रखना क्यों भूल गई?

उत्तर - वर्तिका रात को देर से सोई थी और सुबह भी देर से जागी थी। इसलिए सुबह हड़बड़ाहट में बस्ते में कॉपी रखना भूल गई थी।

ख. क्या सुनकर वर्तिका की जान में जान आई?

उत्तर - अपनी हिंदी अध्यापिका निहारिका जी द्वारा यह कहे जाने पर कि कल कॉपी ज़रूर ले आना और आज का काम भी ज़रूर कर लेना। यह सुनकर वर्तिका की जान में जान आई।

ग. वर्तिका को क्या बुरा लग रहा था?

उत्तर - वर्तिका को यह बुरा लग रहा था कि उसके नाटक की वजह से मम्मी-पापा दोनों ही अपना जरूरी काम छोड़कर छुट्टी लेकर उसकी देखभाल के लिए घर पर रुके थे।

घ. सच बताने पर पापा ने वर्तिका से क्या कहा?

उत्तर - सच बताने पर पापा ने वर्तिका से कहा कि उन्हें खुशी है कि उसने सच बोलने की हिम्मत दिखाई। उसे अपने झूठ बोलने पर अफ़सोस है, यह भी अच्छी बात है।

ङ. वर्तिका को रीमा की मम्मी को मनाने का क्या उपाय सूझा?

उत्तर - वर्तिका को उपाय सूझा कि उसने अपनी मम्मी की तरफ से एक क्षमा याचना कार्ड बनाया और रीमा की मम्मी को दे आई।

च. कार्ड पाकर करीमा की मॉं ने क्या किया?

उत्तर - कार्ड पाकर रीमा की मॉं ने भी जल्दी से वर्तिका की मम्मी के लिए क्षमा याचना कार्ड बनाकर उसे दे दिया।

हिंदी गतिविधि 

अपने किसी एक खास दिन की डायरी लिखिए।




















About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.