सुनहरी धूप 4 पाठ - 2(अद्भुत बातें)

 

1. उचित विकल्प पर सही ✓ का निशान लगाओ।

क. सारिका जी किस विषय की अध्यापिका हैं ?

विज्ञान (  )            गणित (  )                   हिंदी (✓)

ख. शिवानी ने किसकी ऊँचाई के बारे में बताया?

विकास मीनार (  )       एफिल टाॅवर (✓)          कुतुब मीनार (  )

ग. सऊदी अरब में क्या नहीं है?

नदी (✓)                    पेड़  (  )                     तेल (  )

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-

मौखिक

क. संजना ने चूहे के बारे में क्या खास बात बताई?

उत्तर - संजना ने चूहे के बारे में बताया कि वह बिना पानी पिए ऊॅंट से भी अधिक दिनों तक जीवित रह सकता है।

ख. जतिन ने हाथी के बारे में क्या बताया?

जतिन ने हाथी के बारे में बताया कि एक हाथी एक दिन में लगभग 300 किलोग्राम खाना खा सकता है और 160 लीटर पानी पी सकता है।

ग. गुंजन का रोचक तथ्य सुनकर अध्यापिका जी ने क्या कहा?

गुंजन का रोचक तथ्य सुनकर अध्यापिका जी ने कहा कि बंदरों में भी आपस में सामाजिक एकता व सहानुभूति होती है। हम मनुष्य में भी आपस में ऐसा ही प्यार होना चाहिए।

घ. अध्यापिका जी ने छात्रों से कब और कहां ले जाने का वादा किया?

अध्यापिका जी ने छात्रों से सोमवार को पुस्तक मेले में ले जाने का वादा किया जहाॅं वे अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद सकें।

लिखित

क. अध्यापिका जी ने छह समूहों के क्या-क्या नाम बताए?

अध्यापिका जी ने 6 समूहों के निम्नलिखित नाम बताएं विकास समूह, उज्जवल समूह, पंखुड़ी समूह, सार्थक समूह, उन्नति समूह एवं प्रगति समूह।

ख. अध्यापिका जी ने समूह के सदस्यों को क्या ढूंढ कर लाने को कहा?

अध्यापिका जी ने समूह के सदस्यों को रोचक तथ्य ढूंढ कर लाने को कहा।

ग. संदीप ने तितली के बारे में क्या बताया?

संदीप ने बताया कि ब्राजील में एक ऐसी तितली पाई जाती है जिसका रंग और खुशबू चॉकलेट जैसी होती है।

घ. वर्तिका ने कौन-सा रोचक तथ्य बताया?

वर्तिका ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से मानव निर्मित केवल चीन की दीवार ही दिखाई दी थी।

ड• गुंजन ने बंदरों की सामाजिक भावना के बारे में क्या बताया?

गुंजन ने बताया कि बंदरों में सामाजिक भावना इतनी अधिक होती है कि यदि समूह का एक बंदर बीमार हो जाए तो उस समूह के सभी बंदर खाना पीना छोड़ देते हैं।

3. पाठ के आधार पर वाक्य पूर्ति करो-

क. सारिका जी कक्षा चार की हिंदी की अध्यापिका हैं।

ख. आपकी कक्षा में कुल छ्त्तीस विद्यार्थी हैं।

ग. एफिल टाॅवर की ऊंचाई प्राय:  984  फुट रहती है।

घ. सोमवार को हम सभी पुस्तक मेला देखने चलेंगे।

ड. कक्षा के सभी छात्रों ने तालियाँ बजाई।

4. किसने कहा ? किससे कहा?

क. "आप सभी को कुछ ऐसी जानकारियां मिलें, जो आपके काम की भी हो और साथ ही मज़ेदार भी।"

किसने कहा - अध्यापिका सारिका जी ने    किससे कहा - बच्चों से कहा

ख. "ब्राजील में एक ऐसी तितली पाई जाती है, जिसका रंग और खुशबू चॉकलेट जैसी होती है।"

किसने कहा - संदीप ने             किससे कहा - अध्यापिका तथा बच्चों से

ग. "आप सब ने इतना परिश्रम किया है। आप सभी को इनाम मिलना चाहिए। सोमवार को हम सभी 'पुस्तक मेला' देखने चलेंगे।"

किसने कहा - अध्यापिका ने         किससे कहा - बच्चों से कहा









About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.