Class 3 UT 3 Sunhari Dhoop Ch - 9 to 12

पाठ - 9 साइकिल मिल गई

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

मौखिक - 

क. फ़िल्म देखने के बाद पुनीत के मन में क्या बात बैठ गई थी?

उत्तर - फ़िल्म देखने के बाद पुनीत के मन में यह बात बैठ गई थी कि अगर वह भी बगीचे की खुदाई करेगा तो उसे भी खज़ना मिलेगा।

ख. मॉं ने पुनीत को साइकिल क्यों दिलवाई?

उत्तर - मॉं ने पुनीत को साइकिल इनाम के रूप में दिलवाई।

ग. पुनीत ने मॉं से क्या वादा किया? 

उत्तर - पुनीत ने मॉं से वादा किया कि वह साइकिल तेज नहीं चलाएगा और उसे भीड़ वाली जगहों पर नहीं ले जाएगा। वह उनकी हर बात मानेगा।

लिखित

क. साइकिल लेने के लिए पुनीत का मन कब मचल उठता था?

उत्तर - जब पुनीत अपने दोस्तों को चमचमाती साइकिल चलाते देखता था तो उसका मन भी साइकिल लेने के लिए मचल उठता था।

ख. पुनीत ने फ़िल्म में क्या देखा?

उत्तर - पुनीत ने फ़िल्म में देखा कि एक गरीब लड़का बगीचे में खुदाई करता है और उसे वहॉं खज़ाना मिल जाता है, जिससे वह बीमार पिता का इलाज करवाने में समर्थ हो पाता है।

ग. पुनीत ने फ़िल्म देखने के बाद क्या किया?

उत्तर - पुनीत ने फ़िल्म देखने के बाद अपने बगीचे की खुदाई करने की ठान ली और सारे बगीचे की खुदाई कर डाली ताकि उसे खज़ाना मिले और वह साइकिल खरीद सके।

पाठ - 10                                                              

कठिन शब्द  

1 मुंबई 

2 पार्क 

3 तितलियाँ 

4 पेय पदार्थ 

5 चिट्ठी 

6 कूड़ेदान 

7 तंदुरुस्त 

8 तख्तियाँ

9 स्वच्छ  

10 कूड़ा करकट

पाठ - 10 प्रश्न उत्तर

क ) आशीष ने किसे अपना दोस्त बना लिया था 

उत्तर - आशीष ने मीनल मछली और डीना बतख को अपना दोस्त बना लिया था 

ख) डीना बतख के पेट में दर्द क्यों हुआ 

उत्तर - एक प्लास्टिक का टुकड़ा खाने के कारण डीना बतख के पेट में दर्द हो गया था

ग ) आशीष ने बच्चो को तालाब में क्या फेंकते देखा 

उत्तर - आशीष ने बच्चो को तालाब में कागज़ की गंदी प्लेटें व गिलास फेंकते हुए देखा था।

लिखित

क) आशीष के पैर में चोट कैसे लग गई थी 

उत्तर - पार्क में पेय पदार्थ के एक टूटे डिब्बे पर गिरने से आशीष के पैर में चोट लग गई।

ख) तितलियों ने तालाब के पास आना क्यों बंद कर दिया 

उत्तर - तितलियों ने तालाब के पास आना बंद कर दिया क्योंकि बच्चों ने सारे फूल तोड़ दिए थे

ग) पार्क में घूमने आने वाले लोग अब क्या नहीं करते हैं 

उत्तर - अब पार्क में घूमने आने वाले लोग कूड़ा-करकट नहीं फैलाते हैं। ?।?।?त।?।?।? 


पाठ - 11 चतुर तेनालीरामन

कठिन शब्द 

1 अशर्फ़ियाँ

2 थैलियाँ

3 टेढ़ा

4 उल्लंघन 

5 बुद्धिमान  

6 हक्के-बक्के 

7 शर्त 

8 चित्र 

9 दर्शन 

10 परीक्षा

   प्रश्न उत्तर 

क राजा कृष्णदेव राय अक्सर क्या करते थे ?

उत्तर - राजा कृष्णदेव राय अक्सर अपने दरबारियों की परीक्षा लेते रहते हैं।

ख अशर्फ़ियाँ खर्च करने में क्या परेशानी थी ?

उत्तर - अशर्फ़ियाँ खर्च करने में यह परेशानी थी कि हर एक अशर्फ़ी राजा का मुँह देखकर खर्च करनी थी।

ग तेनालीरामन ऊपर से नीचे तक किस प्रकार सजे-धजे थे ?

उत्तर - तेनालीरामन ऊपर से नीचे तक पूरी तरह सजे-धजे थे। नए कपडे, नई पगड़ी, गले में  मोतियों कि माला सब कुछ एकदम नया था।

लिखित  

क तेनालीरामन के दरबारी-शत्रु किस बात से खुश हो गए ?

उत्तर - तेनालीरामन के दरबारी-शत्रु इस बात से खुश हो गए कि तेनालीरामन द्वारा सारी अशर्फ़ियाँ खर्च करने की बात सुनकर राजा कृष्णदेव राय उनपर क्रोधित हुए हैं। उन्हें लगा कि आज तेनालीरामन को सज़ा अवश्य मिलेगी।

ख तेनालीरामन ने राजा की आज्ञा का पालन किस प्रकार किया था ?

उत्तर - तेनालीरामन ने राजा की आज्ञा का पालन किया था । उन्होंने अशर्फ़ी पर अंकित राजा का चित्र देखकर ही प्रत्येक अशर्फ़ी  को खर्च किया था।

ग राजा कृष्णदेव राय तेनालीरामन से क्रोधित क्यों हो गए ?

उत्तर - राजा कृष्णदेव राय तेनालीरामन से क्रोधित इसलिए हो गए क्योंकि उन्हें लगा कि तेनालीरामन ने उनकी आज्ञा का उल्लंघन किया है। तेनालीरामन ने बिना उनका चेहरा देखे ही अशर्फ़ियाँ खर्च  की है ।



About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.