सुनहरी धूप 3 पाठ - 2 (अनोखा जादू का खेल)

 

1. उचित विकल्प पर सही ✓ का निशान लगाओ।

क. अध्यापिका जी का क्या नाम था ?

संजना (  )           अर्चना (  )                   वंदना (✓)

ख. किसकी पुस्तक खोई थी?

पार्थ (  )       निधि (✓)          रिया (  )

ग. अध्यापिका जी ने बच्चों में क्या वितरित किए? 

खिलौने (✓)                    मिठाई  (  )                     फल (  )

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-

मौखिक

क. अध्यापिका जी ने बच्चों को कौन सा खेल दिखाया?

उत्तर - अध्यापिका जी ने बच्चों को जादू का खेल दिखाया।

ख. अध्यापिका जी ने किस के कपड़े पहने हुए थे?

अध्यापिका जी ने जादूगर के कपड़े पहने हुए थे।

ग. अमन कहां छिपा हुआ था ?

अमन दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था।

लिखित

क. अमन दरवाजे के पीछे क्यों छिपा हुआ था?

अमन दरवाजे के पीछे इसलिए छिपा हुआ था क्योंकि उसे मालूम हो गया था कि अध्यापिका जी को उसकी चोरी करने की आदत पता चल गई है।

ख. अध्यापिका जी ने छड़ी घुमा कर अपने कोर्ट से कौन-कौन से खिलौने निकाले ?

अध्यापिका जी ने छड़ी घुमा कर अपने कोट से बैटरी से चलने वाले चूहा, बिल्ली, कुत्ता, मोर, बंदर, तोता, खरगोश आदि खिलौने निकाले।

ग. जादू के खेल से अध्यापिका जी अमन की किस बुरी आदत को छुड़वाना चाहती थीं ?

जादू के खेल से अध्यापिका जी अमन की चोरी करने की बुरी आदत को छुड़वाना चाहती थीं।

घ. हमें कक्षा में कैसा व्यवहार करना चाहिए?

हमें कक्षा में प्रेम एवं सहयोग पूर्ण व्यवहार करना चाहिए । हमें अनुशासन से रहना चाहिए।

3. नीचे दी गई पंक्तियां पढ़कर ✓ या X का निशान लगाओ-

क. अध्यापिका जी ने बच्चों  को जादू का खेल दिखााया।  (✓)  

ख. अध्यापिका जी के हाथ में पेन था।  (X)  

ग. सब बच्चों ने चोरी की थी।  (X)  

घ. बच्चों ने खिलौने पाकर अध्यापिका जी को धन्यवाद दिया।  (✓)  








About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.