विश्व शांति दिवस ( International Peace Day )

 विश्व शांति दिवस ( International Peace Day ) 

     International Peace Day Image


 * "शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है।"  मदर टेरेसा 

"हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं।" लाल बहादुर शास्त्री 

कब मनाया जाता है -

विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है। 


कैसे हुई शुरुआत -
संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में विश्व शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी। 
शुरुआत में यह सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था परंतु साल 2002 में 2 1 सितंबर को यह दिवस मनाया जाने लगा। 

क्यों मनाया जाता है -
इसे मनाने का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति कायम करना है ताकि सभी देशों के बीच और उनके नागरिकों के बीच शांति कायम रह सके।




सफ़ेद कबूतर उड़ाना -
सफेद कबूतरों को शांतिदूत माना जाता है इसलिए इस दिन सफेद कबूतरों को उड़ाने का प्रचलन भी है।


थीम -
International peace Day Theme 2020
International peace Day Theme 2020 

हर वर्ष यह दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। जैसे कि हम सब जानते हैं कि 2020 अपने साथ-साथ एक अनचाहा वायरस लेकर आया है जिसका नाम है कोविड-19 और इस वजह से हमें सामाजिक दूरी बनानी पड़ रही है मगर इस सामाजिक दूरी को हमें विचारों की दूरी नहीं बनने देना चाहिए। 2020 की विश्व शांति दिवस की थीम है 'शेपिंग पीस टुगेदर' जोकि करुणा, दया और आशा को प्रेरित करती है।  तो चलिए यूनाइटेड नेशंस के साथ हम सब एकजुट होकर इस वायरस को हराए और शांति को एक नई परिभाषा दें। 

पिछले वर्ष 2019 की थीम थी - क्लाइमेट एक्शन फॉर पीस (Climate Action For Peace)

निष्कर्ष -
संसार के सभी प्राणियों को एकता की भावना से मिलजुलकर रहना चाहिए।
मानव कल्याण हमारा परम धर्म होना चाहिए। विश्व में शांति कायम रखने में हम सब भागीदार बने। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -
* क्या विश्व शांति दिवस पर दुकाने बंद होती हैं ?
जी नहीं, इस दिन दुकाने व बाज़ार खुले होते हैं। 



  आशा रानी 
    हिंदी अध्यापिका 
    दिल्ली 






About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

2 comments:

Please donot push any spam here.