कक्षा चौथी UT 1 ( नई आशाएँ)

 पाठ- 2

1. ईद का त्यौहार कब मनाया जाता है? 

2. हामिद खुश क्यों था?

3. ईद के दिन ईदगाह में क्या-क्या होता है? 

4. बच्चे हामिद के हाथ में चिमटा देखकर क्यों हंसे?

लिखित

क. ईद के दिन अमीना खुश क्यों नहीं थी?

उत्तर- ईद के दिन अमीना के घर में एक दाना तक नहीं था।

ख. अमीना को हामिद की चिंता क्यों हो रही थी?

उत्तर-  हामिद का अमीना के सिवा कोई नहीं था। अमीना को भय था की अकेले जाने से हमें भीड़ में खो न जाए और नंगे पाँव जाने से उसके पैरों में छाले न पड़ जाए। 

ग.हामिद ने चिमटा क्यों खरीदा?

उत्तर-  क्योंकि हामिद की दादी के पास चिमटा नहीं था और सर्वे से रोटियां उतारते समय उसकी दादी की उंगलियां जल जाती थी।

घ मेले में बच्चों ने क्या-क्या चीजें खरीदी?

उत्तर- मेले में बच्चों ने खिलौने व मिठाइयां खरीदी।

ड़ अमीना का क्रोध स्नेह में क्यों बदल गया?

उत्तर- जब हामिद ने अमीना से यह कहा कि तुम्हारी उंगलियां तवे से जल जाती हैं इसलिए मैंने चिमटा ले लिया यह सुनकर अमीना का क्रोध स्नेह में बदल गया।

पाठ -3

प्रश्न - उत्तर

1. लेखक को बचपन में क्या अच्छा लगता था? 

उत्तर- लेखक को बचपन में उड़ती पतंगों के साथ होड़ लगाते पक्षी अच्छे लगते थे।

2. उन दिनों सभी घरों के बरामदे या छत पर पिंजरे क्यों दिखाई देते थे?

उत्तर- क्योंकि उन दिनों तरह तरह के पक्षी पालने का बड़ा रिवाज था।

3. लेखक को पिंजरे में बंद पक्षी को देखकर कैसा महसूस होता था?

उत्तर- पक्षियों को पिंजरे में बंद देखकर लेखक का मन दुखी हो जाता था।

4, लेखक की मँझली भाभी पिंजरे में क्या लाई थी?

उत्तर- लेखक की मँझली भाभी पिंजरे में एक गिलहरी लाई थी। 

5. लेखक को मँझली भाभी और बड़ों की डांट क्यों खानी पड़ी?

उत्तर- क्योंकि लेखक ने गिलहरी और दूसरे पक्षियों को पिंजरे से आजाद कर दिया था।

















About Gouri

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Please donot push any spam here.